news-details

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम 22 मई (शुक्रवार) तक निपटा लें, क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक शाखाओं में कामकाज कई कारणों से प्रभावित हो सकता है। इस दौरान वीकेंड, प्रस्तावित दो दिन की बैंक कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टियों के चलते ब्रांच सेवाएं लगातार बाधित रह सकती हैं। 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने से नियमित अवकाश रहेगा, जबकि 25 और 26 मई को स्टाफ फेडरेशन की हड़ताल का प्रस्ताव है, जिससे चेक क्लियरिंग, कैश ट्रांजैक्शन और पासबुक अपडेट जैसे काम रुक सकते हैं। इसके बाद 27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टियों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे कैश निकासी, डिपॉजिट, चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी कार्य समय रहते पूरे कर लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।