news-details

साढ़ापुर में पीडीए चौपाल आयोजित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पीपी कमैचा अंतर्गत रेतवा (साढ़ापुर) में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभिषेक निषाद ने किया। मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जुटें। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के बढ़ते जनाधार से भाजपा बौखला गई है और पिछड़ी जातियों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से ऐसे प्रयासों से सावधान रहने की अपील की। चौपाल में जीशान अहमद, राम उजागिर यादव, शिवम निषाद, पंचम निषाद, रमाकांत निषाद, सुभाष यादव, राजेश यादव, सुग्रीव निषाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।