
PARDARSHI VIKASH NEWS सोने और चांदी की कीमतों में 29 जून को बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 2,038 रुपए बढ़कर 1.42 लाख रुपए हो गया, जबकि एक किलो चांदी 5,059 रुपए महंगी होकर 2.22 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई। इस साल अब तक सोना करीब 9 हजार रुपए महंगा हो चुका है, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 8 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही लें और खरीदारी से पहले ताजा भाव की जांच जरूर करें। वहीं, असली चांदी की पहचान मैग्नेट, आइस, स्मेल और क्लॉथ टेस्ट के जरिए की जा सकती है।