news-details

पर्यावरण दिवस पर गंगा सफाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर नमामि गंगे और महिला भूमिहार समाज के संयुक्त तत्वावधान में अस्सी घाट पर गंगा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगा तलहटी से कचरा और प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। शंखनाद और गंगा आरती के बीच पर्यावरण संरक्षण तथा जल स्रोतों को बचाने का संकल्प लिया गया। लोगों को पर्यावरण जागरूकता के लिए तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रकृति वंदन करते हुए मां गंगा, सूर्य और तुलसी की आरती उतारी गई।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने अधिक से अधिक पौधारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक के कम उपयोग पर जोर दिया। वहीं महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना मानव जीवन और समाज का कल्याण संभव नहीं है।अभियान में नमामि गंगे और महिला भूमिहार समाज के पदाधिकारियों व पर्यावरण प्रेमियों ने सक्रिय सहभागिता की।