news-details

पीआरडी जवानों की परेड

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। खड्डा विकासखंड परिसर में सितंबर माह की पीआरडी जवानों की मासिक रिफ्रेशर परेड आयोजित हुई। बीओपीआरडी ऋषिकेश यादव ने जवानों को वर्दी, अनुशासन, टर्नआउट, ड्रिल और सैल्यूट की जानकारी दी। नरसिंह प्रसाद और देवेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नाथू गुप्ता ड्यूटी में तैनात होने के कारण परेड में शामिल नहीं हो सके। परेड का संचालन दिलीप कुमार भारती ने किया। इस दौरान ब्लॉक कमांडर आनंद तिवारी सहित अन्य पीआरडी जवान मौजूद रहे।