news-details

NRI का काशी पर बढ़ा भरोसा

You can share this post!


500 करोड़ की टाउनशिप परियोजना पर हुआ एमओयू

पारदर्शी विकास वाराणसी । एक समय था जब भारत के लोग विदेशों में निवेश को ज्यादा सुरक्षित और लाभदायक मानते थे, लेकिन अब देश में बेहतर कानून व्यवस्था और व्यापारिक माहौल का असर दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर अब अप्रवासी भारतीय भी काशी में निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं।इसी कड़ी में यूएई और बहरीन से जुड़े बिहार संगठन के प्रेसिडेंट सत्येंद्र सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े बिल्डर रामगोपाल सिंह के साथ अप्रवासी भारतीय टाउनशिप परियोजना को लेकर एमओयू साइन किया।बताया जा रहा है कि बनारस में बनने वाली यह विशेष टाउनशिप प्रवासी भारतीयों को ध्यान में रखकर विकसित की जाएगी। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन दौरे पर गए थे, तब उन्होंने वहां रह रहे भारतीयों से काशी घूमने और यहां निवेश करने की अपील की थी। उसी प्रेरणा का परिणाम है कि अब प्रवासी भारतीय काशी में निवेश के लिए रुचि दिखा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उनके साथ लगभग 500 लोग वाराणसी में निवेश करने जा रहे हैं और इस परियोजना की शुरुआती लागत करीब 500 करोड़ रुपये होगी। इस निवेश से न केवल रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।।