news-details

नाजिया बयान पर पसमांदा समिति का विरोध

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। नाजिया इलाही खान द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में की गई टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई।समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद बाबर ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से बड़ी संख्या में लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन कानून के दायरे में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ेगा और किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करता।महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीदा बानो ने कहा कि समाज की महिलाओं और आम लोगों में इस बयान को लेकर नाराजगी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फकीर अली ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कदम उठाने की अपील की। वहीं राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल न्याय सुनिश्चित कराना है।