news-details

मालदीव में बड़ा डाइविंग हादसा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Maldives के वावू एटोल में इटली के 5 गोताखोरों की मौत हो गई। सभी डाइवर्स 50 मीटर गहराई में समुद्री गुफाओं की खोज के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं लौट सके। स्थानीय अधिकारियों ने इसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा डाइविंग हादसा बताया है। खराब मौसम और समुद्र की कठिन परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। अब तक केवल एक शव बरामद हुआ है, जबकि बाकी चार लोगों के गुफा के अंदर होने की आशंका है। मृतकों की पहचान मोनिका मोंटेफाल्कोने, जॉर्जिया सोमाकाल, फेडेरिको गुआल्तिएरी, म्यूरियल ओडेनिनो और जियानलुका बेनेडेट्टी के रूप में हुई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच में से चार डाइवर्स University of Genoa से जुड़े थे। मोनिका मोंटेफाल्कोने मरीन बायोलॉजिस्ट और प्रोफेसर थीं, जबकि उनकी बेटी जॉर्जिया सोमाकाल ने बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। म्यूरियल ओडेनिनो मरीन बायोलॉजिस्ट और इकोलॉजिस्ट थीं, वहीं फेडेरिको गुआल्तिएरी सर्टिफाइड स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर थे। जियानलुका बेनेडेट्टी पहले बैंकिंग सेक्टर में काम करते थे, लेकिन बाद में मालदीव में बोट ऑपरेशंस मैनेजर बन गए। पांचों को समुद्र और गोताखोरी का अच्छा अनुभव था।