news-details

खड़ी गाड़ियों के चालान पर भड़के वाहन मालिक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन, बांदा।  बांदा के कमासिन कस्बे में खड़ी दोपहिया वाहनों के चालान को लेकर वाहन मालिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों के भी चालान कर रही है।शनिवार शाम ओरन तिराहे के पास एक होटल के सामने खड़ी तीन बाइक का चालान किए जाने के बाद लोगों ने विरोध जताया। वाहन मालिकों का कहना है कि बिना चल रहे वाहनों का चालान करना नियमों के खिलाफ है।वहीं थाना प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि अवैध चालान की शिकायत मिलने पर मामले की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन दुकान के सामने खड़े वाहनों का चालान उचित नहीं है। पुलिस कर्मियों को नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।