
पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा
प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में गोंडा में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मनकापुर ब्लॉक में खराब प्रगति मिलने पर संबंधित एडीओ कृषि को कड़ी फटकार लगाते हुए उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता योजना है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने और प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को जागरूक कर अधिक से अधिक रजिस्ट्री कराने पर भी जोर दिया गया।