news-details

जनगणना में सहयोग करें: प्रमिला पांडेय

You can share this post!

 

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने शहरवासियों से 7 से 21 मई तक चलने वाले स्व-जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी शहर के विकास की आधारशिला होती है, क्योंकि सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क और जलापूर्ति जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर पाती है।महापौर ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे जनगणना कर्मियों को अपने परिवार, आय, शिक्षा, व्यवसाय और आवास से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत या अधूरी जानकारी भविष्य की विकास योजनाओं को प्रभावित कर सकती है।उन्होंने कहा कि जनगणना से शहर की वास्तविक जनसंख्या और संसाधनों की जरूरतों का आकलन होता है, जिससे विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाती हैं। नगर निगम ने भी नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।