
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील और Yogi Adityanath सरकार के ऊर्जा बचत फैसलों के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने अपनी यात्रा शैली बदलनी शुरू कर दी है। भाजपा सांसद Karan Bhushan Singh ने करीब 70 लाख रुपए में तीन मिनी बसें खरीदी हैं, जिन्हें “हनुमान रथ” नाम दिया गया है। अब वह गनर और स्टाफ को साथ लेकर खुद बस चलाकर कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। पहले वे लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ चलते थे। वहीं भाजपा विधायक Virendra Singh Lodhi ई-रिक्शा से पार्टी कार्यालय पहुंचे, जबकि बिजनौर के विधायक Ashok Kumar Rana ने तांगा से चलना शुरू कर दिया है। भदोही सांसद Vinod Bind ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचे और लोगों से छोटी दूरी के लिए साइकिल व इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की अपील की।बलिया की बांसडीह विधायक Ketki Singh इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाकर विकास भवन पहुंचीं। प्रतापगढ़ में परिवहन मंत्री Dayashankar Singh ने विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी ही गाड़ी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। कानपुर, पीलीभीत और मुजफ्फरनगर में भी कई अधिकारी एक ही बस या इलेक्ट्रिक स्कूटी से सरकारी कार्यक्रमों में पहुंचे। सरकार ने ऊर्जा बचत के तहत मंत्रियों, विधायकों और अफसरों के काफिले 50% तक घटाने, सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने और सरकारी बैठकों को वर्चुअल मोड में आयोजित करने जैसे फैसले लागू किए हैं।