news-details

हिमाचल में मौसम ने ली करवट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज सुबह से धूप खिली हुई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। लगातार बारिश के बाद धूप निकलने से लोगों और पर्यटकों ने राहत महसूस की है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है, और कल भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार 18 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ज्यादा सक्रिय होगा, जिसके चलते चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 और 21 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के आसार हैं, और इसके बाद मानसून के दस्तक देने की संभावना बढ़ जाएगी।पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। कुफरी में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि सुंदरनगर, कांगड़ा और शिमला में भी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है और तेज हवाओं व आंधी-तूफान में खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, इस सुहावने मौसम के कारण शिमला, मनाली और नारकंडा जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और लोग पहाड़ों के मौसम का आनंद ले रहे हैं।