news-details

एक ही दिन दो बड़ी परीक्षाएं, अभ्यर्थी परेशान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS 31 मई को उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा और राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा एक साथ होने से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब उन्हें किसी एक परीक्षा को छोड़ना पड़ेगा। परीक्षाओं की तारीख अलग-अलग करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं जून में भी 13 जून को एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा और 14 जून को जीआईसी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा तय होने से उम्मीदवारों में नाराजगी है।राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 के 1253 पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में 1,14,955 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हिंदी विषय में सबसे ज्यादा 16,098 आवेदन आए हैं, जबकि इतिहास और राजनीति विज्ञान में भी बड़ी संख्या में फॉर्म भरे गए हैं। दूसरी ओर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 4,41,030 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा प्रदेश के 1011 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिनमें वाराणसी में सबसे अधिक 106 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी 21 मई रात 12 बजे के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।