news-details

"बरेका में 18 कर्मियों को विदाई"

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर जून 2026 में सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी सहित 18 कर्मचारियों को विदाई दी गई। समारोह में लंबे समय तक बरेका की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्य, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की नई शुरुआत है। कर्मचारियों की मेहनत और कार्यसंस्कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न भेंट किए।उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पाल ने कहा कि कर्मचारियों के अनुभव और योगदान से बरेका की कार्यप्रणाली मजबूत हुई है। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और बरेका परिवार के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी परिषद के सदस्य, परिजन और सहकर्मी मौजूद रहे।