
Pardarshi Vikas News Mathura
वृंदावन स्थित देवी आटस क्षेत्र में विकसित हो रही यमुना सिटी टाउनशिप के भव्य पूजन समारोह और संत समागम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विमोचन भी आयोजकों द्वारा किया जा चुका है।
करीब 35 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही इस आधुनिक टाउनशिप को आध्यात्मिक वातावरण और अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यह परियोजना मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण और रेरा से स्वीकृत है, जिसकी लॉन्चिंग के अवसर पर यह विशेष आयोजन रखा गया है।
संत समागम में यमुना जी की आरती के लिए प्रसिद्ध संत आनंद स्वरूप महाराज उर्फ गंगा जी वाले बाबा सहित कई प्रमुख संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। उनके आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा।
श्री यमुना इंफ्रा के निदेशक दशरथ गुप्ता और सीमा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम के दौरान भक्तों को भक्ति और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत वातावरण का अनुभव होगा।