
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। समाजवादी पार्टी के युवा नेता और विधायक महाराजी प्रजापति के पुत्र अनुराग प्रजापति ने रविवार को हरदेव नगर में रह रहे दुर्घटना और दबंगई के शिकार एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अनुराग प्रजापति ने दुर्घटना और परिवार के उत्पीड़न के बारे में जानकारी ली और परिवार को यथासंभव मदद का भरोसा दिया। बालीपुर डुडिया के मूल निवासी चंद्रभूषण तिवारी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए किराए का मकान लेकर हरदेव नगर में रहते हैं। एक जून 2026को टीकरमाफी चौकी के पास उनकी पत्नी ममता और बेटा सड़क दुघर्टना के शिकार हो गए। ममता की स्थिति गंभीर है उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज में चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। चंद्र भूषण तिवारी के परिवार की विपरीत स्थिति का अनुचित लाभ लेते हुए लेखपाल विकास तिवारी उनकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा करके मकान का निर्माण कर रहे हैं। चंद्रभूषण तिवारी 11जून से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, अभी तक उनको न्याय नहीं मिल पाया है। विकास तिवारी अपने पद का दुरूपयोग करके तहसील कर्मियों को हमराह करके बराबर उत्पीड़न कर रहे हैं। रविवार को सपा नेता अनुराग प्रजापति ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार का दुःख बांटा और हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया। साथ में अरुण प्रजापति व अन्य लोग मौजूद रहे।
