news-details

यूपी टेट-2026परीक्षा का आयोजन दो से चार जुलाई तक

You can share this post!

PARDARSHI VIKAS NEWS 
मथुरा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 15 परीक्षा केन्द्रों पर दो, तीन और चार जुलाई को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जनपद के परीक्षा केन्द्रों में 32477परीक्षार्थी देंगे। आयोग ने परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। अभ्यर्थी 30 जून से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि उप्र शिक्षा चयन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2ः30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। दो जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा होगी। तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा कराई जाएगी। चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठवींतक )की शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रथम पाली में 6343 परीक्षार्थी देंगे दूसरी पाली में 6343 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल होंगे। तीन जुलाई को  प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 6344 परीक्षार्थी  और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा में 6719 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि चार जुलाई को  केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा की परीक्षा में 6720 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें। इस तरह तीन दिन में यूपी टेट की परीक्षा में कुल 32477 परीक्षार्थी शामिल होंगे।