
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को देखते हुए जनपद में 4 जुलाई को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व अनुभाग-4 द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में अब माह जुलाई का प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को आयोजित होगा।उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में 06 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अधिकारी आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनका गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे तिथि परिवर्तन का संज्ञान लेते हुए 4 जुलाई के बजाय 6 जुलाई को संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत करें।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस का प्रभावी एवं सुचारु संचालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।