news-details

यूपी में बसपा ने चलाई सबसे अच्छी सरकार,बहन मायावती को याद कर रही जनता -सर्वेंद्र अम्बेडकर

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

कैडरबेस मीटिंग और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को नसरतपुर में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के साथ बसपा की नीतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद हुआ। मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सर्वेंद्र अम्बेडकर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर सर्व समाज का संगठन मजबूत करने के संदेश दिए।

 सर्वेन्द्र अम्बेडकर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना कर सर्व समाज के हित के लिए काम करना चाहती है। बसपा देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने भाईचारा कायम करके देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा किया है। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में सबसे अच्छी सरकार चलाई है और विकास योजनाओं का जाल बिछाने के साथ गरीबी और बेरोज़गारी की समस्या को दूर किया है।बहन मायावती जी द्वारा 26योजनाएं चलाकर सर्वसमाज का हित किया गया,सपा और भाजपा की सरकारों ने इन योजनाओं को बंद कर दिया।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा,सपा सहित सभी पार्टियां संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर झूठी राजनीति कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की जनता इनसे ऊब चुकी है,अब बदलाव के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है।2027में पांचवीं बार उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने का दावा किया।

 मंडल प्रभारी शिव राम ने कहा कि बसपा राजनीतिक दल से अधिक एक मिशन है जो समतामूलक समाज और कानून के राज को समर्पित है।

 बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम ने किया। विधानसभा प्रभारी दिनेश गौतम, शिवनायक पासी, चंदिका प्रसाद, ईश्वरी लाल आदि ने संबोधित किया।