news-details

यूपी कैंप में युवा खिलाड़ियों को तराश रहे पूर्व क्रिकेटर

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे यूपी क्रिकेट टीम के हाई परफॉर्मेंस शिविर में पूर्व क्रिकेटर युवा खिलाड़ियों को निखारने में जुटे हैं। पूर्व रणजी तेज गेंदबाज आशीष विंस्टन जैदी युवा पेसरों को रन-अप, लाइन-लेंथ और डेथ ओवर गेंदबाजी की ट्रेनिंग दे रहे हैं, जबकि पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र पाण्डेय बल्लेबाजों को लंबी पारी, सही शॉट चयन और दबाव में संयम बनाए रखने के गुर सिखा रहे हैं।10 दिवसीय शिविर में फिटनेस, मानसिक मजबूती, वीडियो एनालिसिस और मैच परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यूपीसीए का यह कैंप युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।