news-details

यूपी बोर्ड रिजल्ट ,आज आएगा परिणाम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। सचिव भगवती सिंह ने जानकारी दी कि परिणाम शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। इस बार करीब 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 75 जिलों में 8033 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थीं। परीक्षा के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से 4 अप्रैल तक चली, जिसमें 254 केंद्रों पर करीब 1.52 लाख शिक्षकों ने कॉपियों की जांच की। रिजल्ट के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर मिलेगा। वहीं अंक सुधार के लिए स्क्रूटनी का भी विकल्प रहेगा। इस बार मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि बाद में स्कूलों के माध्यम से हार्ड कॉपी भी दी जाएगी।