news-details

यूपी बोर्ड का बड़ा प्रस्ताव: खिलाड़ियों को मिलेंगे 20 तक अतिरिक्त अंक

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी स्पोर्ट्स नीति में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। नए प्रस्ताव के तहत राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।बोर्ड ने अधिकतम 20 अंक तक ग्रेस मार्क्स देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस व्यवस्था में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त अंक मिल सकेंगे।नई नीति के अनुसार राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले छात्रों को 5 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर 7 अंक और पदक जीतने पर 10 अंक दिए जाएंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने पर 15 अंक और पदक जीतने पर 20 अंक तक का लाभ मिलेगा।इस योजना का सबसे बड़ा फायदा उन खिलाड़ियों को होगा जो कुछ अंकों से परीक्षा में पिछड़ जाते हैं, क्योंकि इन ग्रेस मार्क्स के जरिए उनका शैक्षणिक वर्ष बच सकता है। मार्कशीट में ये अंक अलग से भी दर्शाए जाएंगे और केवल मान्य खेल प्रमाणपत्रों के आधार पर ही लाभ दिया जाएगा।इस फैसले से राज्य में खेल प्रतिभाओं को शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और खेलों के प्रति छात्रों का रुझान भी बढ़ने की उम्मीद है।