news-details

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का ज्ञापन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त कर या शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में व्यापारियों ने राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह को ज्ञापन सौंपा। पूर्वांचल व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सांसद से अपनी मांग प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की अपील की।ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान में व्यापारी वर्ग विभिन्न करों, शुल्कों और बढ़ती व्यावसायिक लागत का सामना कर रहा है। ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। इससे व्यापार संचालन की लागत भी प्रभावित होने की आशंका है।व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई को सरल और कम लागत वाली व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त कर या शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और छोटे व मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं डालने की मांग की।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यूपीआई से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले व्यापारिक संगठनों और व्यापारी प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया जाना चाहिए, ताकि उनकी व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखा जा सके।इस दौरान रीता देवी, रूबी देवी, लाल चुन्नी देवी, काव्य जायसवाल, विजय पांडेय, राजकुमार गुप्ता, राधा पटेल, अमित शर्मा, पप्पू सोनी और निर्मल शाह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।