news-details

यूपी-112 की तत्परता से घायल अज्ञात व्यक्ति की बची जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ हमीरपुर। जनपद में यूपी-112 की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका। सूचना मिली थी कि बिघना-मुटनी नहर तिराहे के पास एक व्यक्ति नहर में गिरकर घायल हो गया है और उसके शरीर से रक्तस्राव हो रहा है।सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को नहर से सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भिजवाया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया। थाना बिवार पुलिस ने भी आवश्यक कार्रवाई की।यूपी-112 कर्मियों की तत्परता और मानवता पूर्ण कार्यशैली के चलते घायल को समय रहते चिकित्सा सहायता मिल सकी। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रीय लोगों ने प्रशंसा की है।