
बहन मायावती की तरफ टिकी हैं जनता की निगाहें
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की पाक्षिक समीक्षा बैठक विभा गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी प्रदीप भारती ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत प्रतिदिन संगठन का काम करने और सर्वसमाज के बीच जनाधार मजबूत करने के संदेश दिए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय है। सपा और भाजपा की नफरत की राजनीति से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती की तरफ टिकी हुई हैं। गाजीपुर से गाजियाबाद तक बसपा के पक्ष में माहौल है।हाल ही में बीकापुर और अम्बेडकरनगर में हुए दो कार्यकर्ता सम्मेलनों में एक लाख से अधिक पार्टी समर्थक जमा हुए और सबने 2027में बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में वापस लाने का संकल्प लिया।बहन मायावती जी ने कहा है कि 2027में हम सरकार ज़रूर बनायेंगे , कार्यकर्ताओं को बहन मायावती जी के नेतृत्व और संदेश पर पूरा भरोसा है। उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में रोज बैठकें हो रही हैं, सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और निष्ठा से अपने हिस्से का पार्टी संगठन का काम कर रहे हैं।मंडल प्रभारी प्रदीप भारती ने मंहगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि योगी राज में जनता की बात तो दूर राम का मन्दिर भी सुरक्षित नहीं है।जब तक उत्तर प्रदेश में बीएसपी की सरकार नहीं बनती अन्याय, अत्याचार नहीं खत्म हो सकता। बैठक में उन्होंने विधानसभा वार संगठन के कार्यों की समीक्षा की और सभी टीमों को पार्टी की आर्थिक मजबूती के लिए रजिस्टर पर सर्वसमाज के लोगों से सहयोग राशि जुटाने के लिए प्रेरित किया।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। बैठक को मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति ने सम्बोधित किया। दूसरे मंडल प्रभारी शिवराम गौतम बैठक में नहीं आए हुए थे।बैठक में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव, सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक अरुण कुमार गौतम, पारसनाथ भारती, मनीराम गौतम,के के आर्य, विजय प्रजापति, धर्मराज कोरी, लक्ष्मण प्रसाद,राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध,ओम प्रकाश पासी, श्याम कुमार, धर्मपाल भारती, संजय कुमार, जितेन्द्र पासी, अवधेश कुमार,राम नारायण चौहान,राम कुमार, बौद्ध भिक्षु भंते हर्ष आनंद, भिक्षुणी संघमित्रा,सुमित्ता , कुसुम राज, लालती बौद्ध,राम मिलन आदि मौजूद रहे।
सुख चैन छोड़कर मान्यवर कांशीराम की तरह संगठन का काम करें बसपा कार्यकर्ता
महाराष्ट्र से आए बौद्ध भिक्षु भंते हर्ष आनंद पिछले काफी दिनों से अमेठी में प्रवास कर रहे हैं । मंगलवार को उन्होंने बसपा की बैठक को सम्बोधित किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक दूसरे की कमियां निकालने के बजाय सभी तरह के मतभेद बुलाकर मान्यवर कांशीराम साहब की तरह पार्टी का काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन और मूवमेंट की मजबूती के लिए मान्यवर कांशीराम साहब ने कभी आराम नहीं किया।रोज चलते रहे, एक भी दिन चैन से नहीं बैठै, कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4200किमी साइकिल भी चलाई। बसपा के कार्यकर्ता यदि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के असली अनुयाई हैं तो उन्हें मिशन और मूवमेंट का काम एक दिन भी नहीं रोकना चाहिए।