news-details

योग और आयुर्वेद अपनाने का लिया संकल्प, योग एवं जूस वितरण कार्यक्रम संपन्न

You can share this post!

"करें योग, रहें निरोग":वैध राज कुमार शुक्ला 

pardarshi vikas news kanpur 
बैद्यनाथ झांसी, आरोग्य भारती कानपुर महानगर एवं सहकार भारती कानपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में योग एवं आयुर्वेदिक जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन दीर्घायु आयुर्वेदिक स्टोर के संचालक वैद्य राजकुमार शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

वैध राज कुमार शुक्ला 

कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें वैद्य राजकुमार शुक्ला ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की आयु, शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार योग का चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने विस्तार से समझाया कि किस व्यक्ति को कौन-सा योग, किस समय और किस विधि से करना चाहिए, ताकि उसका अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

योग करते लोग 

वैद्य राजकुमार शुक्ला ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक प्रभावी जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा मानसिक तनाव भी कम होता है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने और अपने परिवार तथा समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया।

जूस पिलाते निखिल त्रिपाठी 

कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक जूस का वितरण भी किया गया। वक्ताओं ने आयुर्वेद और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि संतुलित आहार, योग और आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग जीवन प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर सुशील कुमार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव निखिल त्रिपाठी (बैद्यनाथ), वैद्य विभा द्विवेदी (आरोग्य भारती), वैद्य विनय प्रकाश श्रीवास्तव (आरोग्य भारती), पीयूष अग्निहोत्री (सहकार भारती), मृदुल द्विवेदी, जागनायक प्रधान (दीर्घायु आयुर्वेदिक स्टोर), वेद प्रकाश तिवारी, मानवी भटनागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन और नियमित योगाभ्यास के संदेश के साथ हुआ।