news-details

Wrestling Federation of India को हाई कोर्ट का निर्देश, 6 जुलाई तक लें अंतिम फैसला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Delhi High Court ने पहलवान Vinesh Phogat पर लगाए गए प्रतिबंध और शोकॉज नोटिस मामले में भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को 6 जुलाई तक अंतिम फैसला लेने का निर्देश दिया है। जस्टिस Purushindra Kumar Kaurav की पीठ ने कहा कि WFI इस मामले में अपना अंतिम निर्णय लेकर सुनवाई के दौरान कोर्ट को अवगत कराए।कोर्ट ने विनेश फोगाट को भी निर्देश दिया है कि वह 6 जुलाई तक कुश्ती संघ द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब दाखिल करें। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने WFI को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विनेश के आरोपों पर जवाब दाखिल करने को कहा है।दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ ने अनुशासनहीनता के आरोप में विनेश फोगाट को आगामी प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित करते हुए 15 बिंदुओं पर जवाब मांगा था। यह विवाद तब शुरू हुआ जब विनेश एशियन गेम्स के चयन ट्रायल्स में बिना सीनियर नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप खेले हिस्सा लेना चाहती थीं।WFI ने 30 और 31 मई को लखनऊ में एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स आयोजित किए थे। इससे पहले विनेश 11 मई को गोंडा में आयोजित एक प्रतियोगिता में भी प्रतिबंध के कारण हिस्सा नहीं ले सकी थीं।लखनऊ में होने वाले ट्रायल्स में शामिल होने की अनुमति के लिए विनेश फोगाट ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया, लेकिन WFI को तय समयसीमा में अंतिम फैसला लेने का निर्देश देकर मामले को आगे बढ़ाया है।