news-details

WhatsApp के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा गाइडलाइन जारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS WhatsApp ने अपने नए यूजरनेम फीचर को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस फीचर से संभावित ऑनलाइन धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए मेटा को नोटिस भेजा था, जिसके बाद कंपनी ने सुरक्षा उपायों की जानकारी साझा की। WhatsApp के अनुसार यूजरनेम बनाना पूरी तरह वैकल्पिक होगा और इसे अपनाना किसी यूजर के लिए अनिवार्य नहीं है। कंपनी ने बताया कि किसी भी यूजरनेम को सर्च नहीं किया जा सकेगा, जबकि अनजान यूजर से संपर्क के लिए अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर 'यूजरनेम की' फीचर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा पहली बार किसी अज्ञात यूजरनेम से संदेश आने पर चेतावनी दिखाई जाएगी और संदिग्ध अकाउंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि सेलिब्रिटी, सरकारी संस्थानों और मेटा-वेरिफाइड अकाउंट्स के नाम सुरक्षित रखे गए हैं तथा उन्हें कोई अन्य व्यक्ति इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। WhatsApp ने 29 जून से यूजरनेम रजिस्ट्रेशन शुरू किया है और आने वाले महीनों में इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।