news-details

वट सावित्री पर्व पर औरैया में सुहागिनों ने की श्रद्धापूर्वक पूजा

You can share this post!

 

PARADRSHI VIKASH NEWS औरैया समेत जिले भर के ग्रामीण इलाकों में वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष का विधिवत पूजन किया और अपने पति व संतान की दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्षों के पास पहुंचने लगीं, जिससे पूजन स्थलों पर धार्मिक वातावरण के साथ भीड़ और चहलपहल देखने को मिली।व्रत रखने वाली महिलाओं ने सती सावित्री का आह्वान करते हुए वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा का श्रवण किया और परंपरा के अनुसार वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटा।पूजन के दौरान सुहागिनों ने अपने सुहाग और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भोग-प्रसाद अर्पित किया और श्रृंगार सामग्री का दान भी किया। कई स्थानों पर व्रती महिलाओं ने नए हाथ पंखों से वट वृक्ष के नीचे बैठकर एक-दूसरे को हवा भी की।जिले के प्राचीन वट वृक्षों के नीचे सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ वट सावित्री व्रत का अनुष्ठान पूरा किया।