
PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी । वनिता इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन एण्ड डिजाइन (वनिता पॉलिटेक्निक) लहुराबीर में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़ा तथा विगत 1 माह से संचालित ग्रीष्म कालीन सत्र के समापन समारोह का भव्य किया गया, इस अवसर पर संस्था मे प्रशिक्षण प्राप्त की हुई छात्राओं के द्वारा एक "प्रस्तुतीकरण एवं मेडिटेशन कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के द्वारा बॉलीवुड डान्स, कत्थक, भरतनाट्यम, लाइव पेण्टिंग, स्केटिंग, हेयर स्टाइलिंग तथा मेकअप इत्यादि की प्रस्तुतीकरण की गयी साथ ही प्रज्ञा योग संस्थान के मनोज पाठक व रिंकू बिन्द ने मेडिटेशन एवं योगा से मानव जीवन मे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया।