news-details

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की साफ-सफाई, खान-पान, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया।निरीक्षण में केंद्र की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सचिव ने केंद्र में रह रही महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं ने किसी प्रकार की समस्या या असुविधा की शिकायत नहीं की, जिससे केंद्र के सुचारु संचालन की पुष्टि हुई।सचिव भुवन ने वन स्टॉप सेंटर के बैरक का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व देखरेख संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान समस्त कर्मचारी एवं तैनात पुलिस बल उपस्थित मिले।इस अवसर पर सेंटर मैनेजर रीता यादव, केस वर्कर प्रियंका चौरसिया, एमटीएस शीला, महिला आरक्षी रंजना उपाध्याय तथा पीएलवी मनोरमा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।सचिव ने केंद्र की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी प्रकार सतर्कता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।