
PARDARSHI VIKASH NEWS IndiGo की वडोदरा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E657 में रविवार रात अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया था। घटना के दौरान फ्लाइट रनवे पर खड़ी थी और रवाना होने की तैयारी चल रही थी। करीब 25 मिनट तक विमान के अंदर अंधेरा और उमस बनी रही, जिससे कुछ यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। इस दौरान एक यात्री ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, GPU विमान के इंजन बंद रहने के दौरान केबिन लाइट, एयर कंडीशनिंग और अन्य जरूरी सिस्टम को बिजली सप्लाई करता है। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।