news-details

विवाहिता से छेड़छाड़, दो युवकों पर केस

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। दशहरा मेला देखकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही विवाहिता ने दो युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के करीब दो सप्ताह बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धनापुर निवासी महिला के अनुसार, पूरे गोपाल मजरे नुवांवा के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक गिर गई और पति के हाथ में हल्की चोट आई। महिला ने आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार और अनिल उर्फ सोनू निवासी सुल्तानपुर के रूप में की। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।