news-details

विवाहिता का शव फंदे पर मिला, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका संगीता देवी की शादी वर्ष 2019 में बसंतापुर निवासी रामतीर्थ के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, रामतीर्थ मजदूरी करता है और शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार रात संगीता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद सास ने फोन कर मायके पक्ष को सूचना दी।मृतका के भाई इंद्रेश ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। उसका कहना है कि शुक्रवार रात भी संगीता ने फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी। आरोप है कि इसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे को छोड़ गई है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।