news-details

विधायक ने नवनिर्मित संपर्क मार्गों का किया लोकार्पण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गौरीगंज /अमेठी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने हाल ही में क्षेत्र के विभिन्न नवनिर्मित संपर्क मार्गों और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया । विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि गौरीगंज विधानसभा में विकास कार्य निरंतर गति से संचालित हैं। उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश विकास, जनसुविधाओं और समग्र उन्नति के नए मानक स्थापित कर रहा है। विधायक ने यह भी कहा कि एक मजबूत सड़क नेटवर्क किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और संरचनात्मक विकास की रीढ़ होता है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बेहतर संपर्क मार्गों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।लोकार्पित की गई प्रमुख परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कृषि विपणन सुविधाओं की योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुसाफिरखाना में स्वीकृत सड़क शामिल है। यह राजस्व ग्राम मानशाहपुर के मजरे पूरे हरदत्त पाण्डेय संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य है,जिसकी लंबाई 1.05 किमी और लागत 79.49 लाख रुपये है।एक अन्य परियोजना लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकासखंड मुसाफिरखाना में स्वीकृत की गई है।