
जामो । थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में पंखे में करेंट उतरने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेमा देवी पत्नी स्व. बब्बन (76)ने फर्राटे के पंखा जैसे ही बिजली के बोर्ड में लगाकर स्विच ऑन किया उसी दौरान अचानक करेंट लग गया।
परिजनो ने आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जामो लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।