
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव में आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लगाए गए कँटीले तार में दौड़ रहे विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार सड़क के बगल खेत है जिसके चारो ओर कटीले तार लगाए है। रास्ते से गुजर रही किशोरी अचानक तार की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. किशोरी की मौत से गांव में हड़कंप मच गया पीड़ित परिवार के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।