news-details

विद्यालय परिवार ने विद्यालय के टाप टेन सफल परीक्षार्थियों को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Gonda

 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेलसर के परसदा स्थित संत कबीर इंटर कालेज का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों/ विद्यालय के टाप टेन सूची में सफल रहे छात्र-छात्राओ में प्रथम श्रेया शुक्ला (91.5प्रतिशत) पुत्री संतोष शुक्ला, दूसरे स्थान सना (81.8 प्रतिशत) पुत्री मो० मुस्तकीम, तीसरे स्थान यश (80.3 प्रतिशत) पुत्र संजय कुमार, चौथे स्थान ज्योति गुप्ता (80 प्रतिशत) पुत्री बेचन लाल, पांचवें स्थान स्नेहा गुप्ता (78.8 प्रतिशत) पुत्री दिनेश कुमार छठे स्थान संचित सिंह (77 प्रतिशत) पुत्र प्रमोद सिंह सातवें स्थान प्रिंसी सिंह (74.8 प्रतिशत) पुत्री विनय कुमार आठवें स्थान स्नेहा मौर्या (74.5 प्रतिशत) पुत्री अनिल कुमार नौवें स्थान सिमरन यादव (73.5 प्रतिशत) पुत्री बृजकिशोर यादव व दसवें स्थान पर आए अनिल पाण्डेय (73.3 प्रतिशत) पुत्र अवधेश पाण्डेय को प्रधानाचार्य सगीता त्रिपाठी एवं विद्यालय परिवार के शिक्षकों द्वारा माला पहनकर, मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी व समस्त विद्यालय परिवार व अभिभावकगण उपस्थित रहे। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या सगीता त्रिपाठी द्वारा छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।