news-details

वृंदावन में कुमार विश्वास ने साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में किया पुस्तक विमोचन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कवि कुमार विश्वास अपनी पत्नी और बेटियों के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने साध्वी ऋतंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने देवेंद्र शुक्ल की पुस्तक “साध्वी ऋतंभरा और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन” का विमोचन किया और बच्चों के साथ संवाद भी किया।कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने छात्रों को शनि जयंती के बारे में जानकारी दी और भजन भी सुनाया, जिसमें स्कूल के बच्चों और उपस्थित लोगों ने भी सहभागिता की। उन्होंने साध्वी ऋतंभरा के जीवन और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार रखे। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटियां भी मौजूद रहीं और कार्यक्रम के बाद उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।