news-details

वृंदावन हादसे के बाद नगर निगम सख्त, 50 से ज्यादा जर्जर भवन चिन्हित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वृंदावन। बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार शाम हुए हादसे के बाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 9 श्रद्धालुओं के घायल होने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में जर्जर भवनों का सर्वे कराया, जिसमें 50 से अधिक खतरनाक स्थिति वाले मकान और छज्जे चिन्हित किए गए हैं।नगर निगम की टीम द्वारा किए गए सर्वे में कई भवन बेहद जर्जर हालत में पाए गए। इन सभी भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं और भवन स्वामियों को तीन दिन के भीतर खतरनाक हिस्सों को गिराने तथा 15 दिन के अंदर आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।सर्वे के दौरान यह भी सामने आया कि 30 से अधिक भवन ऐसे हैं, जिन्हें पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक मरम्मत या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई। इससे नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।मंगलवार को हुए हादसे में बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर एक मकान का छज्जा गिरने से 9 श्रद्धालु घायल हो गए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी इसी क्षेत्र में मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।लगातार हो रही घटनाओं के बाद नगर निगम ने अब सख्त रुख अपनाते हुए जर्जर भवनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।