news-details

वाटर हीरो रामबाबू तिवारी को किया केन्द्र मंत्री ने किया सम्मानित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। नागपुर में आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बांदा के अधांव गांव वासी प्रसिद्ध वाटर रामबाबू तिवारी को बुन्देलखण्ड क्षेत्र में जल संचयन, तालाब पुनरुद्धार एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री गडकरी ने कहा कि जल संरक्षण आज देश की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है तथा समाज के स्तर पर किए जा रहे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने बुन्देलखण्ड जैसे जल संकटग्रस्त क्षेत्र में रामबाबू तिवारी द्वारा तालाबों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जनजागरण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। रामबाबू तिवारी ने इस सम्मान को बुन्देलखण्ड की जनता, जल संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण समुदायों को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। ज्ञात हो कि रामबाबू तिवारी द्वारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 75 पारंपरिक तालाबों के पुनरुद्धार सामुदायिक सहयोग से कराया है।अमृत सरोवरों के संरक्षण तथा जल जागरूकता अभियानों के माध्यम से जल संकट के समाधान की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उनके प्रयासों से अनेक गांवों में जल स्तर सुधार एवं जल उपलब्धता में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। इन्हें जल संचयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने हेतु पूर्व में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार से वाटर हीरो अवार्ड,जल प्रहरी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पर्यावरणविदों एवं जल संरक्षण से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।