
PARDARSHI VIKASH NEWS सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में शनिवार को कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने वेयरहाउस के बाहर धरना देते हुए लखनऊ–कानपुर हाईवे पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया।कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी के चलते कर्मचारियों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हाईवे जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से वार्ता जारी है, ताकि मामला शांत कराया जा सके और यातायात बहाल हो सके।