news-details

वैष्णवी-शगुन ने जीती क्षेत्रीय प्रतियोगिता

You can share this post!

 

अमेठी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अमेठी की छात्राओं वैष्णवी और शगुन ने क्षेत्रीय स्तर की ‘इंडी जीनियस टॉयज एंड गेम्स’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता प्रयागराज के एएफएस मनौरी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

दोनों छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और टीमवर्क से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी परियोजना को मौलिकता और उपयोगिता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, समस्या समाधान क्षमता और खिलौना आधारित सीखने को बढ़ावा देना है।

क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद वैष्णवी और शगुन अब वाराणसी में होने वाली जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में अमेठी का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय प्रशासन, शिक्षक रोशन कुमार और प्रधानाचार्य कपिलदेव मिश्र ने छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।