news-details

वैश्य समाज के नौ घटक एक मंच पर, भामाशाह जयंती पर होगा भव्य आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सर्व वैश्य समाज के तत्वावधान में 28 जून (रविवार) को नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी जानकारी आध्या होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 3 बजे शहीद पार्क से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः शहीद पार्क पर ही संपन्न होगी। आयोजन समिति ने बताया कि इस शोभायात्रा में वैश्य समाज के नौ घटक एकजुट होकर सहभागिता करेंगे। इनमें पुरवार समाज, अग्रवाल समाज, गहोई समाज, विश्नोई सेवा मंडल, अयोध्यावाशी समाज, पोरवाल समाज, गुलेहरे-शिवहरे समाज सहित अन्य वैश्य संगठन शामिल रहेंगे।प्रेस वार्ता का संचालन प्रवीण गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य दानवीर भामाशाह के त्याग, राष्ट्रसेवा और समाजहित में दिए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में एकता और संगठन की भावना को सुदृढ़ करना है।गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु गहोई ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की।