news-details

विश्व धरोहर दिवस पर रंगों में सजी विरासत ,200 छात्राओं ने दिखाई कला की प्रतिभा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kushinagar

विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शनिवार को बुद्ध महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर परिसर में रोटरी क्लब कुशीनगर एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की लगभग 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा 6 में पल्लवी सिंह प्रथम, अनुष्का यादव द्वितीय एवं राधिका कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 में अन्वी सिंह प्रथम, अमृता सिंह द्वितीय एवं अंशिका कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 8 में श्वेता पटेल ने प्रथम, उजाला चौहान ने द्वितीय तथा संध्या शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वंदिता श्रीवास्तव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं और उन्हें अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य करती हैं।

विशिष्ट अतिथि राकेश जायसवाल ने प्रतिभागी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान भंते नंदिका एवं भंते अशोक द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को ₹1100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

शादाब खान ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सृजनात्मक सोच को विकसित करते हैं। रोटरी क्लब के सह संरक्षक वाहिद अली ने कला और धरोहर संरक्षण को हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं नोटबुक देकर सम्मानित किया गया, जबकि विजेताओं को साइकिल, टेबल फैन एवं दीवार घड़ी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।