news-details

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमेठी में पौधरोपण, डीएम-एसपी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने पौधरोपण कर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उसकी सुरक्षा और देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से इस वर्ष वर्षाकाल में अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ने की अपील की।उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन, फल, फूल और छाया प्रदान करते हैं तथा हमारे जीवन को सुरक्षित और समृद्ध बनाते हैं। आज जो हरियाली हमें दिखाई देती है, वह हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों की देन है। इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी और मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।