news-details

विश्व ओजोन दिवस पर पौधरोपण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर।
विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर बुधवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के तत्वावधान में कसया नगर के शहीद वीर अब्दुल हमीद नगर स्थित पिपरहिया में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ओजोन परत के संरक्षण के साथ लोगों को पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक करना रहा।संस्था के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि ओजोन परत सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है। इसके संरक्षण के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने और अधिकाधिक पौधरोपण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्व ओजोन दिवस पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को समझने और उसे व्यवहार में अपनाने का संदेश देता है।अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, अभिषांक शर्मा, रंजीत राय, आरती देवी, रमावती देवी, दीपक शर्मा, अरबाज खान, रजत शर्मा, केशव और अथर्व सहित अन्य लोग मौजूद रहे।