news-details

वाराणसी में नियोनाटा बेले की शानदार लॉन्चिंग

You can share this post!

पारदर्शी  विकास न्यूज़  वाराणसी। डॉक्टर-बैक्ड स्किन एवं हेयर केयर ब्रांड Neonata Belle की प्रोडक्ट रेंज को वाराणसी के होटल वरुणा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। ब्रांड की स्थापना डॉ. स्नेहा गुप्ता और डॉ. आशीष गुप्ता ने की है। यह पहल Atomic Clinic और Atomic Pharmacy के बाद लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम गुणवत्ता वाले और किफायती स्किन एवं हेयर केयर उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।ब्रांड का मुख्य उद्देश्य प्रिवेंटिव स्किन केयर को बढ़ावा देना है, ताकि त्वचा संबंधी समस्याएं होने के बाद उपचार करने के बजाय पहले से ही त्वचा की देखभाल और सुरक्षा पर ध्यान दिया जा सके। कार्यक्रम में डॉ. आशीष गुप्ता और डॉ. स्नेहा गुप्ता ने कहा कि Neonata Belle के उत्पाद लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। उन्होंने ब्रांड को वाराणसी से पूरे देश तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।लॉन्च कार्यक्रम में 50 उत्पादों का रैंप वॉक और ग्रैंड रिवील, प्रोडक्ट एक्सपीरियंस स्टॉल, निःशुल्क स्किन एवं हेयर एनालिसिस, सर्विस डेमोंस्ट्रेशन और इंटरैक्टिव गेम्स आयोजित किए गए।इस अवसर पर Atomic Pharmacy के माध्यम से दो घंटे की डिलीवरी सेवा की घोषणा भी की गई। ग्राहक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक वेबसाइट या फोन के जरिए उत्पाद ऑर्डर कर सकते हैं। कार्यक्रम में बृजेश सिंह, एसबी तिवारी, वीरेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, अंशुमान सिंह, संजीव अग्रवाल, अमित मौर्य सहित Atomic Clinic के स्टाफ की मौजूदगी रही।