news-details

वाराणसी में बॉडीक्राफ्ट का नया क्लिनिक-सैलून शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। बॉडीक्राफ्ट क्लिनिक एंड सैलून ने वाराणसी में अपने 34वें क्लिनिक और सैलून की शुरुआत की। करीब 6,500 वर्गफुट में तैयार दो मंजिला केंद्र में सैलून, त्वचा, बाल, वजन प्रबंधन और सौंदर्य उपचार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

केंद्र में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों की देखरेख में विभिन्न उपचार किए जाएंगे। इनमें CoolSculpting, HydraFacial और लेजर हेयर रिडक्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। क्लिनिकल वजन प्रबंधन और स्लिमिंग कार्यक्रमों के तहत शरीर में वसा और मांसपेशियों का आकलन कर उपचार की सुविधा भी दी जाएगी।

कंपनी की मेडिकल डायरेक्टर एवं संस्थापक डॉ. मिक्की सिंह ने कहा कि वाराणसी में विज्ञान आधारित और बेहतर परिणाम देने वाले सौंदर्य एवं वेलनेस उपचार की मांग को देखते हुए यह केंद्र शुरू किया गया है। सीईओ साहिल गुप्ता ने कहा कि वाराणसी उत्तर भारत में कंपनी के विस्तार की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि पूजा दीक्षित मौजूद रहीं। कंपनी के अनुसार, शुरुआत के अवसर पर पहली सैलून विजिट पर 50 प्रतिशत और पहली क्लिनिक विजिट पर 40 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है।